प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

निर्माणाधीन उच्च शिक्षा भवन का स्थलीय निरीक्षण

उच्च शिक्षा परिषद और निदेशालय भवन का मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया निरीक्षण, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने लखनऊ में निर्माणाधीन उच्च शिक्षा परिषद एवं निदेशालय भवन का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी और गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उच्च शिक्षा परिषद और निदेशालय भवन का मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया निरीक्षण समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Yogendra Upadhyay Inspects Under-Construction Higher Education Building |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सोमवार को आशियाना, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद एवं उच्च शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से विभिन्न कार्यों की स्थिति, मानव संसाधन, निर्माण सामग्री तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली।

समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश

उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य समानांतर रूप से किए जा सकते हैं, उन्हें एक साथ आगे बढ़ाया जाए, ताकि अनावश्यक रूप से समय न लगे। उन्होंने निर्माण की प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट कार्ययोजना और समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।

जल निकासी और जलभराव की स्थिति पर विशेष ध्यान

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने निर्माणाधीन भवन में जल निकासी और जलभराव की स्थिति को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि भवन के लेवल और आसपास की सड़क के स्तर को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे वर्षा का पानी भवन परिसर में प्रवेश न करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी की जाए।

उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों की समीक्षा

निरीक्षण के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रदेश में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए अन्य प्रदेशों अथवा दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।



 

उच्च शिक्षा के अवसरों के विस्तार पर जोर

योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने के साथ विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:   वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी तकनीकी मजबूती

Related to this topic: