प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद रामलला के किए दर्शन, मंदिर व्यवस्थाओं की समीक्षा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता, श्रद्धालु सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर।

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद रामलला के किए दर्शन मंदिर व्यवस्थाओं की समीक्षा

CM Yogi offers prayers to Ram Lalla |

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने उनका स्वागत किया। रामलला के दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

श्रद्धालु सुविधाओं और स्वच्छता की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके अयोध्या आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा तोहफा: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹12 हजार, सहायिकाओं का ₹6 हजार

Related to this topic: