प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम योगी करेंगे नई योजनाओं का शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ आज करेंगे 'भारत टैक्सी' और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ

सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में 'भारत टैक्सी' और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कई पोर्टल्स और ऐप्स भी लॉन्च होंगे।

योगी आदित्यनाथ आज करेंगे भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (23 सितंबर) को भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल mkksylb.in, सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप एवं उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप यूपीसीडीसी की लॉन्चिंग की जाएगी। 

एमओयू साइन और ऋण पत्र वितरण कार्यक्रम

इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी, लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ पुलिस एवं भारत टैक्सी के मध्य एमओयू होगा। साथ ही भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। सीएम योगी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: नोएडा ट्रेड शो में चमकेगा मिर्जापुर का कालीन उद्योग, विदेशी खरीदारों को लुभाएंगे लाल पेड़े और हस्तशिल्प

Related to this topic: