प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायबरेली में CM योगी आदित्यनाथ ने राना बेनी...

रायबरेली में CM योगी आदित्यनाथ ने राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर किया स्मृति सभागार का लोकार्पण

रायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया और ₹21 करोड़ के स्मृति सभागार का लोकार्पण किया।

रायबरेली में cm योगी आदित्यनाथ ने राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर किया स्मृति सभागार का लोकार्पण

Yogi Adityanath Inaugurates Avadh Kesari Memorial Hall in Raebareli |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा और त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया गया।

विकास कार्यों और स्मारिका का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अवध केसरी स्मारिका का विमोचन किया। डाक विभाग की ओर से तैयार किए गए विशेष आवरण का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने करीब ₹21 करोड़ की लागत से नवनिर्मित अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का बटन दबाकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राना बेनी माधव बख्श सिंह की जीवन यात्रा और उनके शौर्य एवं पराक्रम पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया - 

  • सुमन यादव (लालगंज), - नायक विनोद कुमार 2007 में शहीद हुए। 
  • ललिता देवी (डलमऊ) (पत्नी) - नायक राजेंद्र यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए। 
  • कृष्णावती (ऊंचाहार) (पत्नी) - नायक सुरेंद्र यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए।
  • ज्ञानवती देवी (सदर), - हवलदार रणधीर सिंह 1990 में फिरोजपुर, पंजाब में शहीद हुए।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा, 900 से अधिक नगर बसें भी शामिल

Related to this topic: