प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम योगी युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ कृषि विभाग और मंडी परिषद के 3572 नवनियुक्त युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र। पढ़ें पूरी खबर।

सीएम योगी की बड़ी सौगात 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

फाइल फोटो |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 25 अगस्त को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी कृषि विभाग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिवों, यानी कुल 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

सीएम योगी युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद सीएम चयनित युवाओं को संबोधित करेंगे और नवनियुक्त कार्मिकों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख आदि भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में भाषिणी का कमाल, AI अनुवाद से आसान हुआ भारत-जापान निवेश संवाद

Related to this topic: