प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

योगी सरकार से किसानों की होली खुशहाल

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार होली पर किसानों के जीवन में ‘समृद्धि’ का रंग घोलेगी। उप्र कृषि विभाग द्वारा होली के त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई है।

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

agricultural machinery |

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार होली पर किसानों के जीवन में ‘समृद्धि’ का रंग घोलेगी। उप्र कृषि विभाग द्वारा होली के त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई है। अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग प्रारंभ हो गई है, जो चार मार्च तक चलेगी। किसानों को विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

चार मार्च तक इन यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान 

कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के अन्य एकल कृषि यंत्र एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन चार मार्च तक किए जा सकते हैं। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर एवं मेज सेलर के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन करनी होगी बुकिंग 

कृषि यंत्रों की बुकिंग या आवेदन विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन करनी होगी। इस लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों से जुड़ी समस्त जानकारी व अनुदान प्रक्रिया पर इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन/बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर www.agridarshan.up.gov.in या upyantratraking.in अपलोड करना होगा। 

2017 से 2025 तक लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का वितरण

2017-18 से 2025 तक उत्तर प्रदेश में लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इसमें 2.31 लाख एकल कृषि यंत्र, 8405 कस्टम हायरिंग सेंटर, 7351 फॉर्म मशीनरी बैंक आदि प्रमुख हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनवरी तक 7777 कृषि यंत्र, 51 कस्टम हायरिंग सेंटर एवं 64 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित के बिल पोर्टल पर अपलोड हुए।

यह भी पढ़े: सीएम योगी का सिंगापुर-जापान दौरा संपन्न

https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-completes-singapore-japan-visit/146120

Related to this topic: