प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन (ODOC) पोर्टल का शुभारंभ

योगी सरकार ने लॉन्च किया वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन (ODOC) का आधिकारिक पोर्टल, 75 जिलों के स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच

उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए योगी सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन' (ODOC) के आधिकारिक डिजिटल पोर्टल www.odoc-up.in का शुभारंभ किया है।

योगी सरकार ने लॉन्च किया वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन odoc का आधिकारिक पोर्टल 75 जिलों के स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच

Yogi government launches official portal for One District One Cuisine (ODOC) to promote UP's culinary heritage |

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने और स्थानीय स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ (ODOC) के आधिकारिक डिजिटल पोर्टल www.odoc-up.in का शुभारंभ किया है। यह पोर्टल प्रदेश के सभी 75 जनपदों की विशिष्ट पाक परंपराओं, स्थानीय व्यंजनों, खाद्य उत्पादों और इससे जुड़े उद्यमियों को एक साझा डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा। 'ओडीओपी' की तर्ज पर तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की खान-पान की विविधता को पर्यटन, उद्यमिता, रोजगार, खाद्य प्रसंस्करण और बाजार विस्तार से जोड़ना है।

पोर्टल की विशेषताएं और डिजिटल पहचान

ओडीओसी पोर्टल पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की विशिष्ट पाक परंपराओं और व्यंजनों से संबंधित व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस मंच के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक, खाद्य प्रेमी, खरीदार और कारोबारी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्वाद से परिचित हो सकेंगे। पोर्टल पर डिस्ट्रिक्ट कुज़ीन, स्टेकहोल्डर डायरेक्टरी, स्कीम्स एंड पॉलिसीज, इवेंट्स, गैलरी, वीडियो, सक्सेस स्टोरीज और प्रोडक्ट डीएसआर जैसे विभिन्न सेक्शन दिए गए हैं। इससे स्थानीय खाद्य उद्यमियों, फूड वेंडर्स और निर्यातकों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी और प्रदेश की पाक विरासत को एक नई वैश्विक पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें:   यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3,000 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी की सात कंपनियां तैनात

Related to this topic: