प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी मामले पर बोले योगी

बेटियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- सीएम योगी आदित्यनाथ

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है।

बेटियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) | ANI

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी ने कहा है कि हमारे लिए सभी बेटी एक बराबर हैं। हमने पुलिस को बोलकर FIR दर्ज कराई। हम बेटियों में भेदभाव नहीं रखते। 

बेटियों के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेटियों के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेटियों के खिलाफ कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। ये बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। बेटी, बेटी होती है। हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी, सबकी बेटी होती है।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख को दी नसीहत

साथ ही सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो, अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें। दूसरों के ऊपर टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं, अपने लोगो को संस्कारित करें। उन्हें समझाओ, नहीं कर सकते, तो उन्हें हमारे हवाले कर दो। 
 

Related to this topic: