प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बंगाल में गरजे योगी, TMC पर निशाना

बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ: अपराधियों पर बुलडोजर, TMC पर जमकर साधा निशाना

कोलकाता में योगी आदित्यनाथ ने बंगाल रैली में अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी, TMC सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा

बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर बुलडोजर tmc पर जमकर साधा निशाना

Double Engine Government |

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि बेटी-बहनों की बेइज्जत करने वालो, लोगों पर अत्याचार करने वालों, भय-आतंक फैलाने वालों, हिंदुओं को धमकाने वालों के घर पर बुलडोजर चलेगा। उतर प्रदेश में बुलडोजर क्यों और कैसे चलता है, सभी ने देखा है। योगी कांथी आने के पहले इस जिले के सोनामुखी और नंदकुमार में भाजपा की चुनावी सभा में शिरकत कर चुके थे।

'उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण नहीं चलता'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण नही चलती। सड़को परक नमाज नहीं पढ़ी जाती। मस्जिदों से शोरगुल नहीं होता। गोहत्या पर पूरी पाबंदी है। न लब जेहाद है और न लैंड जेहाद है। उत्तर प्रदेश राम की भूमि है और वहां रामराज्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरी पर्टियां अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध कर रही थी। लेकिन वहां सबसे बड़ा रम मंदिर खड़ा है। भगवान राम के मंदिर से वंदेमातरम का उद्घोष हो रहा है।

TMC सरकार पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टीएमसी की सरकार ने बंगाल की पहचान को संकट में ला खड़ा किया है। बेटी-बहने सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी है। भय और आंतक फैलाया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नही किया जाता। उन्होंने इस राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जरूरी बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे हो रहे विकास की कड़ी में इस राज्य को जोडना है।

'अब बंगाल में खिलेगा कमल'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नंदकुमार में भाजपा की चुनावी सभा में भी टीएमसी और उसकी सरकार की खिंचाई की और कहा कि टीएमसी के अत्याचार का अब अंत होने वाला है। बंगाल में अधिक संख्या में तालाब है। तालाब में ही कमल खिलता है। बंगाल में अब कमल खिलेगा।

महिलाओं की सुरक्षा और विकास का दावा

उन्होंने सोनामुखी की चुनावी सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाए सुरक्षित है। उनकी नौकरी सुरभित है। किसान, व्यापारी, गरीब सुरक्षित है। वहां भाजपा की सरकार ने चहुमुखी विकगास के लिए इंफ्रास्ट्रकचर खड़ा किया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार बंगाल का भी वैसा ही बदलाव ला देगी।

यह भी पढ़े: जबलपुर: 5 अस्पताल रद्द, 121 क्लीनिक बंद

https://www.primenewsnetwork.in/state/jabalpur-5-hospitals-de-registered-121-clinics-shut-over-rule-violations/156744

Related to this topic: