प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

संतान प्राप्ति की कामना में श्मशान की राख से...

संतान प्राप्ति की कामना में श्मशान की राख से नहाया युवक, ग्रामीणों में आक्रोश

जिले के झिरका बाग गांव में अंधविश्वास और सामाजिक क्रूरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

संतान प्राप्ति की कामना में श्मशान की राख से नहाया युवक ग्रामीणों में आक्रोश

young man bathed in cremation ashes in the hope of having a child |

दतिया। जिले के झिरका बाग गांव में अंधविश्वास और सामाजिक क्रूरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति की कामना में एक युवक ने कथित तांत्रिक के कहने पर श्मशान घाट की चिता की राख से स्नान किया। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया।

मृतक की खोपड़ी और अस्थियों को घर भी ले गया

ग्रामीणों का आरोप है कि युवक न केवल श्मशान की राख से नहाया, बल्कि मृतक की खोपड़ी और अस्थियों को पॉलीथिन में भरकर घर भी ले गया। जानकारी मिलते ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और चप्पलों की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया।

युवक के पूरे परिवार का बहिष्कार

घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक के पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इस मामले ने इलाके में अंधविश्वास, भीड़तंत्र और सामाजिक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अंधविश्वास फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/illegal-drugs-worth-rs-10-crore-recovered-from-md-drug-factory-in-ratlam/105378

रतलाम के एमडी ड्रग फैक्ट्री से 10 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग बरामद

Related to this topic: