प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रेम प्रसंग मे लगाई फांसी

मुंगेर के शिवकुंड में युवक ने लगाई फांसी

मुंगेर के हेमजापुर मे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मुंगेर के शिवकुंड में युवक ने लगाई फांसी

Young man hangs himself in the 'Shivkund' of the teaching profession |

मुंगेर (बिहार)। हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की पहचान शिवकुंड निवासी सुरेंद्र साव के पुत्र साहिल कुमार (19) के रूप में हुई है। 

पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था मृतक

स्वजन के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। बुधवार को उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। हेमजापुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

मोबाइल की जांच के बाद जानकारियां सामने आने की उम्मीद

फिलहाल मोबाइल का लॉक नहीं खुल सका है। मोबाइल की जांच के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः रायबरेली कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद की सजा

Related to this topic: