प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चोरी की बाइक पर घूम रहा युवक गिरफ्तार

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा के बकेवर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, दो कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Youth Arrested With Stolen Bike, Fake Number Plate And Illegal Gun In Etawah |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। थाना बकेवर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, 4/5 अगस्त 2026 की रात थाना बकेवर पुलिस विजौली चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आमहार मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट का हुआ खुलासा

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरजीत पुत्र सुनील, निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा (उम्र लगभग 19 वर्ष) बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए आगे की नंबर प्लेट हटाकर पीछे फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी। 

आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेश

इस संबंध में थाना बकेवर में मु.अ.सं. 228/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 317(2), 336(3), 340(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:    सिरोही में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिटेन, प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू

Related to this topic: