प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुजफ्फरनगर में युवक की सरेराह पिटाई, VIDEO वायरल

मुजफ्फरनगर में बीच सड़क युवक की पिटाई, स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर किया हमला; VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा कार रोककर एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

मुजफ्फरनगर में बीच सड़क युवक की पिटाई स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर किया हमला video वायरल

Youth Beaten in Muzaffarnagar, Attack Video Goes Viral |

मुजफ्फरनगर {उतर प्रदेश }| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा कार रोककर एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 8 बजे हुई इस घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कार के आगे स्कॉर्पियो लगाकर युवक को उतारा

मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ौत रोड का है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक कार सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो कार के आगे आकर रुकती है। इसके बाद स्कॉर्पियो से कुछ युवक बाहर निकलते हैं और कार सवार युवक को नीचे उतार लेते हैं। इसके बाद कई लोग मिलकर युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

मारपीट में युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

मारपीट में युवक घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित बुढ़ाना कोतवाली पहुंचा और स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे की वजह क्या थी और दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बूंदी में कार के अंदर मिला युवक का शव, गोली लगने के निशान; हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: