इटारसी। शहर की न्यास कॉलोनी स्थित ओझा बस्ती में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
इटारसी। शहर की न्यास कॉलोनी स्थित ओझा बस्ती में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सामान ढोने वाली ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में जयदीप उर्फ बंटा भाट नामक युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
शुरू हो गई बहस
जानकारी के अनुसार, मृतक जयदीप भाट अपनी मुंहबोली बहन के घर सामान शिफ्ट करने में मदद करने गया था। रात करीब 1:30 बजे सड़क पर खड़ी ट्रॉली को हटाने की बात पर मुख्य आरोपी मनोज ठाकुर और जयदीप के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मनोज और उसके साथियों ने जयदीप पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने जयदीप पर इतने वार किए कि उसकी जेब में रखे नोट तक कट गए। परिजनों का आरोप है कि उसके शरीर पर 100 से अधिक घाव थे।
मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
टीआई गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनोज ठाकुर सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय निवासी भारी संख्या में थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इस हत्याकांड में केवल तीन नहीं, बल्कि लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन (ब्याज) को लेकर पहले से ही कुछ मनमुटाव चल रहा था।
यह भी पढ़े: होटल-रेस्टोरेंट के लिए सिलेंडर सप्लाई शुरू
https://www.primenewsnetwork.in/state/commercial-cylinder-supply-started-for-hotels-restaurants/149532