प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

डाक कांवड़ ला रहे युवक की कंटेनर से मौत

डाक कांवड़ लेकर दिल्ली लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर

सावन के दूसरे सोमवार पर जहां सड़कों पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है, वहीं सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे ने कांवड़ यात्रा की खुशियों को मातम में बदल दिया।

डाक कांवड़ लेकर दिल्ली लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर

Youth Carrying Kanwar Dies After Container Hits Him |

सहारनपुर {उत्तर प्रदेश}: सावन के दूसरे सोमवार पर जहां सड़कों पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है, वहीं सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे ने कांवड़ यात्रा की खुशियों को मातम में बदल दिया। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कंजौली गांव के पास सोमवार सुबह डाक कांवड़ लेकर दिल्ली लौट रहे एक 20 वर्षीय कांवड़िए को पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली लौट रहा था जत्था

मृतक की पहचान दिल्ली के बेगमपुर क्षेत्र निवासी हिमांशु उर्फ हनी डागर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के राजीव नगर थाना बेगमपुर क्षेत्र से करीब 40 कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार गया था। सोमवार सुबह जत्था हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली की ओर वापस लौट रहा था।

पीछे से आए कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर

जैसे ही कांवड़ियों का जत्था रामपुर मनिहारान क्षेत्र में कंजौली गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए कंटेनर ने हिमांशु को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कांवड़िए तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद जत्थे में पसरा मातम

हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही जत्थे में शामिल कांवड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी शिवभक्त रामपुर मनिहारान थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान जसवंत मेघनाथ, निवासी बदायूं के रूप में हुई है। जांच अधिकारी उम्मेद कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

20 साल के बेटे की मौत से परिवार में मातम

डाक कांवड़ की तेज रफ्तार यात्रा के बीच हुए इस हादसे ने एक परिवार से उसका 20 साल का बेटा छीन लिया, वहीं कांवड़ यात्रा में शामिल साथियों को भी गहरे सदमे में छोड़ दिया।

यह भी पढ़े: दिल्ली में चावल वितरण पर AAP का बड़ा आरोप, 22 हजार करोड़ की अनियमितता का दावा

Related to this topic: