प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले गाजीपुर में कार्रवाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर निकले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

गाजीपुर में सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिंचाई विभाग चौराहे पर रोककर हिरासत में ले लिया।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर निकले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले गाजीपुर में कार्रवाई |

गाजीपुर: दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। आरोप है कि सिंचाई विभाग चौराहे पर पुलिस ने उनकी गाड़ी रोककर सभी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। यूथ कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यकर्ताओं का वाहन जैसे ही सिंचाई विभाग चौराहे पर पहुंचा, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाकर हिरासत में रखा गया। 

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जारी रहेगा आंदोलन

इस दौरान सुधांशु तिवारी के साथ अंशू पांडेय, प्रवीण दुबे, शशांक उपाध्याय, प्रकाश राय, ताम्रध्वज कुमार और चंद्रहंस यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होना और अपनी मांगों को उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकना उनके अधिकारों का हनन है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और अन्य मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। 

ये भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो से पहले अंधऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, 4 गांवों के लिए दिशा-निर्देश जारी
 

Related to this topic: