प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाफिजगंज थाना क्षेत्र की घटना

बरेली में जर्जर पुल पार करते समय नदी में गिरी बाइक, युवक की डूबने से मौत

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने जर्जर पुल को पार करते समय अनियंत्रित हुई बाइक के नदी में गिरने से 25 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई।

बरेली में जर्जर पुल पार करते समय नदी में गिरी बाइक युवक की डूबने से मौत

हाफिजगंज थाना |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। हाफिजगंज थाना क्षेत्र की अहलादपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत पहाड़गंज गांव के पास नकटिया नदी पर बने जर्जर पुल को पार करते समय बाइक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय रवि मिश्रा की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

जर्जर पुल को पार करते समय हुआ हादसा

बताया गया कि रवि मिश्रा अपने ममेरे भाई पंकज और चचेरे भाई संतोष के साथ बाइक से पहाड़गंज जा रहा था। नकटिया नदी पर बने जर्जर पुल को पार करते समय अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों नदी में जा गिरे। हादसे के बाद पंकज और संतोष किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन रवि गहरे पानी में बह गया।

गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद

घटना की सूचना मिलते ही अहलादपुर चौकी प्रभारी विकास यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रवि की तलाश शुरू कराई। बाद में बरेली से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद रवि का शव नदी से बरामद कर लिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम

रवि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, रवि परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता का निधन करीब एक साल पहले हुआ था। रवि अपने पीछे पत्नी लता मिश्रा और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। जर्जर पुल की हालत को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है।

यह भी पढ़ेंः दिग्विजय सिंह का आरएसएस और वीएचपी पर हमला, सनातन धर्म को विकृत करने का आरोप

Related to this topic: