प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शौच के लिए नहर किनारे गया युवक डूबा

शौच के लिए नहर किनारे गया युवक डूबा, 30 किलोमीटर दूर मिला धीरज का शव

औरंगाबाद में नहर किनारे शौच के दौरान पैर फिसलने से 22 वर्षीय धीरज कुमार डूब गया। करीब 30 किलोमीटर दूर अरवल में उसका शव नहर से बरामद हुआ।

शौच के लिए नहर किनारे गया युवक डूबा 30 किलोमीटर दूर मिला धीरज का शव

Youth Drowns in Canal, Body Found 30 Km Away in Bihar |

औरंगाबाद (बिहार)। शौच के लिए गए युवक का पैर फिसलकर नहर में डूबने से मौत हो गई और घटना स्थल से 30 किलोमीटर आगे उसका शव शव बरामद किया गया है। दरअसल, दाउदनगर थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी 22 वर्षीय धीरज कुमार का शव शुक्रवार की शाम अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया के समीप मुख्य सोन कैनाल से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव को नहर में तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा था धीरज

बताया जाता है कि गुरुवार की रात धीरज कुमार दाउदनगर के पटना मेन कैनाल नहर किनारे शौच करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उनकी मौत होने की आशंका जताई गई है। नहर में युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने दाउदनगर थाने को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया था। 

तलाश के बाद हरदिया के पास नहर में मिला शव

टीम और परिजन काफी देर तक नहर में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार की शाम अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया के पास स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव को तैरते देखा। इसकी सूचना तत्काल मेहंदिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नहर से बाहर निकलवाया. बाद में शव की पहचान दाउदनगर के मौलाबाग निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई।

नहर में डूबने से मौत की पुष्टि, पुलिस ने की पहचान

मेहंदिया के अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान और शव की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नहर में डूबने से होने की बात सामने आई है। वहीं, दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने भी मेहंदिया थाना क्षेत्र में धीरज का शव बरामद होने की पुष्टि की। 

यह भी पढ़े:   कांवड़ यात्रा पर गए 17 वर्षीय दीपक की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Related to this topic: