प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

क्वारी नदी में हादसा

मुरैना में क्वारी नदी में नहाने गए दोस्तों में से एक युवक डूबा, एसडीईआरएफ की तलाश जारी

मुरैना जिले के पुरा घाट पर क्वारी नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया, जबकि तीन अन्य तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे।

मुरैना में क्वारी नदी में नहाने गए दोस्तों में से एक युवक डूबा एसडीईआरएफ की तलाश जारी

क्वारी नदी में तालाशी अभियान जारी |

मुरैना (मध्य प्रदेश)। दिमनी थाना क्षेत्र के रपट का पुरा घाट पर क्वारी नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया, जबकि तीन युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने देर रात तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह से फिर नदी घाट पर सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की जा रही है।

तीन युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकले

जानकारी के अनुसार, बीती शाम रपट का पुरा निवासी विजयपाल माहोर अपने तीन दोस्तों के साथ क्वारी नदी पर नहाने गया था। नहाते समय चारों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए। इस दौरान तीन युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन विजयपाल गहरे पानी में डूब गया। साथियों द्वारा शोर मचाने और घटना की सूचना दिए जाने के बाद दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सुबह फिर से डूबे युवक की तलाश जारी

पुलिस ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद जिला मुख्यालय से एसडीईआरएफ का दल मौके पर पहुंचा। टीम ने नदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया तथा देर रात तक डूबे युवक की तलाश की गई। अंधेरा होने के कारण रात में तलाशी अभियान में दिक्कतें आईं। मंगलवार सुबह फिर एसडीईआरएफ की टीम नदी घाट पर पहुंची और विजयपाल की तलाश शुरू कर दी। परिजन और ग्रामीण भी घाट पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ेंः इटावा में पॉक्सो अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

Related to this topic: