प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हैरान कर देने वाला मामला

समस्तीपुर में चार साल पहले मरा युवक दिल्ली में मिला जिंदा

समस्तीपुर जिले में चार साल पहले जिस युवक की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस ने चार लोगों को जेल भेज दिया था, वही युवक दिल्ली में सकुशल जिंदा मिला है।

समस्तीपुर में चार साल पहले मरा युवक दिल्ली में मिला जिंदा

Youth Feared Dead and Buried Found Alive in Delhi After Four Years |

समस्तीपुर (बिहार)। रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी मदन यादव, पिता बजरंगी यादव ने अपने पुत्र को मिट्टी में गाड़कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रोसड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। वहीं इस संबंध में रोसड़ा थाना कांड संख्या 259/22 दर्ज की गई थी। उक्त दर्ज प्राथमिकी के आलोक में चार लोगों को आरोपी बनाया गया और जिन्हें रोसड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब लगभग चार वर्ष बाद वही मृत युवक दिल्ली में जीवित मिला, जिसके बाद उसे दिल्ली से रोसड़ा थाना लाया गया।

यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय

वहीं युवक के जिंदा मिलने की खबर के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि युवक की कथित मौत और उसे मिट्टी में गाड़ने का आरोप किस आधार पर लगाया गया था तथा मामले में जेल गए चार लोगों की स्थिति क्या होगी। लोगों के बीच चर्चा विषय यह बना हुआ है कि कहीं मृत बताकर परिजन ही तो कहीं कोई साजिश नहीं किया था। और इस फर्जी मुकदमे में पुलिस ने बिना जांच पड़ताल और बिना साक्ष्य के कैसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूरे मामले की पुनः जांच होगी

हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक सच्चाई पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद वरीय अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ, वरीय अधिकारी पूरे मामले की पुनः जांच कराने की बात कह रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः रामगंजमंडी के उदयपुरिया गांव में खुले कुएं में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत

Related to this topic: