अमेठी में सोमवार की सुबह लखनऊ के लिए निकले एक युवक का घर से 600 मीटर दूर आज सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया।
अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी में सोमवार की सुबह लखनऊ के लिए निकले एक युवक का घर से 600 मीटर दूर आज सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
काम की तलाश में लखनऊ जा रहा था प्रमोद
दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र मिश्रौली लाल का पुरवा का है, जहां गांव का रहने वाला 21 वर्षीय प्रमोद पुत्र जगन पासी सोमवार की सुबह काम की तलाश में लखनऊ जाने के लिए घर से बताकर निकला था। आज मंगलवार सुबह प्रमोद का शव घर से करीब 600 मीटर दूर एक नाले के किनारे मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुंह से झाग निकलने पर बढ़ा रहस्य
पुलिस के मुताबिक उसके मुंह से झाग निकल रहा था और मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा। पूरे मामले पर मुसाफिरखाना सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नैया नाला के पास प्रमोद का शव नया नाला के पास पड़ा है। सूचना के बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कोई बच्चा पीछे न छूटे : योगी सरकार शुरू करेगी प्रदेशव्यापी कैच-अप शिक्षण अभियान