प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में सनसनी

नरसिंहपुर में युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने और साथी का शव रेलवे ट्रैक मिलने से सनसनी

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक युवक पांच दिन से लापता है, जबकि उसके साथी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

नरसिंहपुर में युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने और साथी का शव रेलवे ट्रैक मिलने से सनसनी

Youth goes missing, companion's body found on railway track in Narsinghpur |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने और उसके साथी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी मच गया है। मामला पलोहा थाना क्षेत्र के खकरिया गांव का है। जहा परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, और उन्होंने एसपी से मिलकर गहन जांच की मांग और लापता हुए युवक की तलाश करने की गुहार लगाई है।

पांच दिन से लापता है तरवर गुर्जर

जानकारी के अनुसार बताया गया है कि जिले के ग्राम खकरिया का तरवर गुर्जर अपनी माँ को छोड़ने के बाद वह आज तक वापस नही लौटा जिसे लापता हुए लगभग पांच दिन हो गया। और उसकी गाड़ी, चप्पल और मोबाइल एक जगह मिले, जबकि उसके साथी महेश धानक की लाश रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई। परिजनों का आरोप है कि महेश की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तरवर को खोजने में तेजी नहीं दिखाई है।

आत्महत्या का एंगल और तलाश तेज

जांच में पता चला कि गाडरवारा में एक ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। प्रथम दृष्टया, लोको पायलट के बयानों के आधार पर, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लापता युवक को खोजने के लिए एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। परिजनों को आशंका है कि लापता युवक के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है सुसाइड और मर्डर, दोनों पहलुओं पर विचार कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   आजमगढ़ में सुबह पति से विवाद के बाद रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: