प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाई ने भाई की हत्या

फतेहपुर में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर के सरकंडी खास गांव में जमीन विवाद के चलते हुए पारिवारिक झगड़े में एक युवक की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फतेहपुर में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Youth Killed in Fatal Family Clash Over Land Dispute in Fatehpur |

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के सरकंडी खास गांव में जमीन बंटवारे और सहन में लकड़ी गाड़ने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक झगड़े में एक युवक की जान चली गई। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी ,सब्बल और फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

सहन में लकड़ी गाड़ने को लेकर विवाद में मारपीट, युवक की मौत

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 28 वर्षीय प्रद्युम्न निषाद का अपने बड़े भाई दशरथ निषाद से घर के सामने सहन में लकड़ी गाड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दशरथ उसकी पत्नी कमल कुमारी , छोटे भाई कमलेश तथा साले लवलेश ने मिलकर प्रद्युम्न और उसके पिता भगवानदीन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रद्युम्न को परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बीच-बचाव में घायल हुए पिता भगवानदीन का उपचार जारी है।

गांव में तनाव, मौके पर पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। जिसके चलते एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने देर रात गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

मृतक के भाई छोट्टन की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सब्बल और फावड़ा बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

बहन की शादी की खुशियां मातम में बदलीं

प्रद्युम्न निषाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि परिवार में हाल ही में बहन की शादी हुई थी और खुशियों का माहौल था, लेकिन इस खूनी विवाद ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है। एक मामूली विवाद ने परिवार को हमेशा के लिए बिखेर दिया। अब गांव में हर जुबान पर यही सवाल है कि आखिर जमीन के कुछ फीट हिस्से के लिए एक भाई दूसरे भाई की जान लेने पर कैसे उतारू हो गया।

यह भी पढ़ें:    औरंगाबाद में ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
 

Related to this topic: