मुरैना। जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में गुरुवार रात फसल कटाई के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।
मुरैना। जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में गुरुवार रात फसल कटाई के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक युवक काम करते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात में थ्रेसर मशीन से फसल की गहाई कर रहा था
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपनी पत्नी और गांव की एक टोली के साथ खेत मालिक कल्ला सिकरवार के खेत पर फसल काटने के लिए आया था। रात के समय जब थ्रेशर मशीन से फसल की गहाई (मिंजाई) का काम चल रहा था, तभी अचानक युवक मशीन की चपेट में आ गया।
भयानक हादसे में घड़ पूरी तरह कुचल गया
यह हादसा इतना भयानक था कि मशीन की चपेट में आते ही युवक का धड़ (ऊपरी हिस्सा) पूरी तरह कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शरीर का केवल कमर से नीचे का हिस्सा ही साबुत बचा, जबकि ऊपरी हिस्सा मशीन के भीतर समा गया। युवक अपनी पत्नी और अन्य ग्रामीणों के साथ मजदूरी करने आया था। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है। कृषि कार्य के दौरान थ्रेशर और कटर जैसी मशीनों का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। ढीले कपड़े और रात के समय कम रोशनी में काम करना ऐसे हादसों का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़े: बेलोरो दुर्घटना में 2 की मौत, 4 घायल
https://www.primenewsnetwork.in/state/bolero-crashes-into-wall-2-dead-4-injured/154355