प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

युवक ने आत्महत्या से पहले किया अंतिम स्टेटस

कल खेल खत्म मेरा, युवक ने आत्महत्या से पहले लगाया अंतिम स्टेटस

उज्जैन। महाकाल नगरी में शनिवार शाम एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी की है।

कल खेल खत्म मेरा युवक ने आत्महत्या से पहले लगाया अंतिम स्टेटस

Relationship Stress |

उज्जैन। महाकाल नगरी में शनिवार शाम एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी की है। पुलिस जाच में पता चला कि युवक ने इंस्टाग्राम पर दो भावुक स्टेटस पोस्ट किया।

नहीं था परिवार से संपर्क

परिवार के लोग बताते हैं कि पिछले कुछ समय से वह घर से बाहर रह रहा था। इससे वह परिवार के संपर्क में नहीं था। इधर, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बैतूल जिले के सारणी का रहने वाला निखिल आहके के रूप में हुई है। निखिल प्रेमिका से मिलने उसके जीजा के घर में गया था।

युवती से बातचीत बंद थी, तनाव में था निखिल

इसी दौरान उसने घर के अंदर जाकर अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज पर लोग मौके पर इकट्ठे हो गये और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक का युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन कुछ समय से युवक और युवती के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इससी निखिल तनाव  था।

इस्टाग्राम पर दो पोस्ट

निखिल अपनी प्रेमिका से मिलने तकरीबन 350 किलोमीटर स्कूटी चलाकर उज्जैन पहुंचा था। युवक के मौत से पहले उसका CCTV फुटेज भी सामने आया। निखिल ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट भी किये थे। पहले में लिखा था- जो इल्जाम बाकी रह जाए वो मेरे कफर पर लिख देना। और दूसरे में लिखा था- कल खेल खत्म मेरा। पुलिस इस स्टेटस की भी जांच कर रही है।

फरवरी में घर से निकला था

मृतक के चाचा महेश आहके ने बताया कि निखिल फरवरी में घर से निकला था। उसने परिवार को बताया था कि वह काम पर जा रहा है। लेकिन उसके बाद परिवार से उसने कोई संपर्क नहीं किया।  घर के सभी स्दस्यों को ब्लॉक कर दिया था। परिवार को उसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं था।

परिवार का एकलौता बेटा था

चाचा महेश ने बताया कि शनिवार शाम को भतीजी ने फोन पर बताया तब घटना के बारे में पता चला। निखिल घर का एकलौता बेटा था। उसके पिता की एक हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। अब बेटे की मौत से परिवार टूट गया है। घर का खर्च दादी की पेंशन और परिवार अन्य सदस्यों की कमाई से चलता है।

यह भी पढ़े: टीएमसी सांसद ममता बनर्जी का ईसी विरोध

https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-mp-mamata-banerjee-criticizes-ec/146761

 

 

Related to this topic: