प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गावों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

युवाओं को गांवों में ही मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा, बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सिविल सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को सुगम बनाने के लिए राज्य के ग्राम पंचायत सचिवालयों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करेगी।

युवाओं को गांवों में ही मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

फाइल फोटो |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सिविल सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को सुगम बनाने के लिए राज्य के ग्राम पंचायत सचिवालयों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करेगी। राज्य सरकार ने 30 जनवरी तक सभी जिलों में आईटी उपकरणों की खरीद पूरी कर ग्राम पंचायत सचिवालयों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत अब सिविल सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को बड़े-बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को देश के बड़े कोचिंग और अध्ययन केंद्रों जैसी सुविधाएं उनके अपने गांव में उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। 

लाखों डिजिटल कंटेंट के जरिए कर सकेंगे उच्च स्तरीय तैयारी

पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर सिस्टम के साथ-साथ किताबों और डिजिटल कंटेंट की समृद्ध व्यवस्था होगी। ई-बुक्स, वीडियो और ऑडियो लेक्चर, क्विज और लाखों डिजिटल शैक्षणिक सामग्री के जरिए ग्रामीण युवा अब अपने गांव में रहकर ही उच्च स्तरीय तैयारी कर सकेंगे।

विकसित भारत की दिशा में युवाओं को बराबरी का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण कदम

हर जिले की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। प्रत्येक लाइब्रेरी पर करीब 4 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 2 लाख रुपये की पुस्तकें, 1.30 लाख रुपये के आईटी उपकरण और 70 हजार रुपये के आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। योगी सरकार की यह पहल ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और विकसित भारत की दिशा में युवाओं को बराबरी का अवसर देने वाला मजबूत कदम मानी जा रही है।

पंचायत स्तर पर इस तरह की जाएगी नियमित निगरानी

पंचायतीराज निदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएंगी। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव लाइब्रेरी का प्रबंधन करेंगे, जबकि सहायक अधिकारी इसकी नियमित निगरानी करेंगे। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और युवा रोजगार व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक सक्षम बनेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-conducts-nationwide-searches-in-fake-government-job-scam/104067

ED ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में देश भर में चलाया तलाशी अभियान

Related to this topic: