प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो दिन बाद नदी से मिला युवक का शव

गागर नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद, शादी समारोह से लौटकर नहाने गया था युवक

राजपुर थाना एवं बरियों चौकी क्षेत्र की सीमा में स्थित गागर नदी में डूबे युवक का शव घटना के दो दिन बाद सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया।

गागर नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद शादी समारोह से लौटकर नहाने गया था युवक

Youth’s Body Recovered From Gagar River Two Days After Drowning |

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। राजपुर थाना एवं बरियों चौकी क्षेत्र की सीमा में स्थित गागर नदी में डूबे युवक का शव घटना के दो दिन बाद सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान फुलसाय लकड़ा (22 वर्ष), पिता सुरेंद्र लकड़ा, निवासी बरियों उरांव पारा के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक

जानकारी के अनुसार, फुलसाय लकड़ा शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सुबह अपने दोस्तों के साथ गागर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई।

दो दिनों तक चला खोज अभियान

दो दिनों तक पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया गया। इस दौरान रविवार रात हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ जाने से तलाशी अभियान प्रभावित हुआ। इसके बावजूद टीम द्वारा लगातार प्रयास जारी रखा गया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे हक्कादह दरहा के पास ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान फुलसाय लकड़ा के रूप में कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: मरवाही के जंगल में मादा भालू की मौत, पोस्टमार्टम में हीट स्ट्रोक की पुष्टि

Related to this topic: