मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे प्रदेशभर में जश्न मनाया जा रहा है। सरकार की उपलब्धियों को दिखाने के लिए लखनऊ विधानसभा और लोक भवन के बाहर '12 साल बेमिसाल' के पोस्टर्स लगाए गए हैं।
लखनऊ: मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस यात्रा का जश्न पूरे प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को दिखाने के लिए लखनऊ विधानसभा और लोक भवन के बाहर '12 साल बेमिसाल' के पोस्टर्स लगाए गए हैं। ये पोस्टर्स सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि मोदी सरकार की 12 सालों की जनकल्याण योजनाओं की उपलब्धियों का सार हैं।

बीजेपी इस शानदार यात्रा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान है '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' पर आधारित है। 22 जून तक, प्रदेशभर में शहर-शहर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जाएगा। पोस्टर्स, नुक्कड़ सभाएं और जनता के बीच संवाद के जरिए व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बीजेपी का उद्देश्य है कि हर घर तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाए। हर नागरिक को पता हो कि यह सरकार उनके हित में कितना काम कर रही है।