प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जिनेवा में शुक्रवार को होंगे औपचारिक हस्ताक्षर

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ MoU की तारीफ़ की, बताया 'देश का गौरव'

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौता ज्ञापन को महीनों की बातचीत और लगातार कूटनीतिक कोशिशों का नतीजा बताया है।

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ mou की तारीफ़ की बताया देश का गौरव

मसूद पेज़ेश्कियन, राष्ट्रपति, ईरान |

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौता ज्ञापन को महीनों की बातचीत और लगातार कूटनीतिक कोशिशों का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर इसे ठीक से लागू किया जाए, तो यह देश के लिए गर्व की बात हो सकती है।

महीनों की बातचीत और कोशिशों का नतीजा है समझौता- पेज़ेश्कियन

'X' पर एक पोस्ट में पेज़ेश्कियन ने लिखा है कि ''जो समझौता ज्ञापन तैयार किया गया है, वह महीनों की बातचीत और इस दिशा में लगातार की गई कोशिशों का नतीजा है। अगर इसकी सभी शर्तों को ठीक से लागू किया जाए, तो इसे देश के लिए गर्व का दस्तावेज़ माना जा सकता है।"

जिनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की तैयारी

ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वाशिंगटन और तेहरान, स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पक्षों के अधिकारी शुक्रवार को जिनेवा में होने वाले औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की तैयारी कर रहे हैं।

हस्ताक्षर प्रक्रिया आसान बनाने में जुटा स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड ने समझौते का स्वागत करते हुए इसे तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्विस फ़ेडरल डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ॉरेन अफ़ेयर्स ने कहा है कि इस समझौते पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Related to this topic: