प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बैंकॉक अग्निकांड में 27 मौतें

बैंकॉक के बार में भीषण आग, 27 लोगों की मौत और कई घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बार में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

बैंकॉक के बार में भीषण आग 27 लोगों की मौत और कई घायल

27 Killed, Several Injured in Massive Fire at Bangkok Bar in Thailand |

बैंकॉक,(थाईलैंड)। की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक बार में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शहर के चाटुचक जिले के एक लोकप्रिय मनोरंजन स्थल पर हुआ।

हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि

रिपोर्ट के मुताबिक, कई पीड़ितों की मौत उस समय हुई जब वे आग से बचने के लिए पब के बाथरूम क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। घटनास्थल का दौरा करने के बाद थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कई लोग इस दुर्घटना में घायल भी हुए हैं।

आग लगने के कारणों का पता नही

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को करीब 35 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में ईंधन महंगा होने से सार्वजनिक परिवहन किरायों में भारी बढ़ोतरी

Related to this topic: