प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाक के हवाई हमले में 28 चरमपंथी ढेर

पाक का दावा, हवाई हमले में 28 चरमपंथी मारे गए

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें पाक सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध चरमपंथियों का ठिकाना बताया था।

पाक का दावा हवाई हमले में 28 चरमपंथी मारे गए

28 militants killed in Pak airstrikes |

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें पाक सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध चरमपंथियों का ठिकाना बताया था। पाकिस्तान ने दावा किया कि इन हमलों में 28 चरमपंथी मारे गए।

अफगानिस्तान ने बताई अलग तस्वीर

काबुल के अधिकारियों ने कहा कि हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने भी कुनार प्रांत में तीन नागरिकों की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। दोनों देशों की सीमा के पास हुए इन हमलों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। इससे सीमा पार और टकराव की आशंका पैदा हो गई है और चीन समेत क्षेत्र के देशों की ओर से पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच मध्यस्थता के प्रयासों पर भी असर पड़ सकता है।

हालिया हमलों के बाद पाकिस्तान की कार्रवाई

ये हमले पाकिस्तान की उस चेतावनी के बाद किए गए हैं, जिसमें उसने सीमा के पास हाल में अपने सुरक्षा बलों पर हुए दो घातक हमलों के बाद अफगानिस्तान के भीतर चरमपंथियों को निशाना बनाने की बात कही थी।

ANI

ये भी पढ़ें: मध्य दिल्ली में छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में 34 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Related to this topic: