प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलूचिस्तान में बढ़ी हिंसा

बलूचिस्तान में चार दिनों में 38 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत

आईएसपीआर के अनुसार, बलूचिस्तान में पिछले चार दिनों के दौरान अलग-अलग हमलों और अभियानों में 38 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई।

बलूचिस्तान में चार दिनों में 38 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत

38 Pakistani Security Personnel Killed in Balochistan Over Four Days: ISPR |

रावलपिंडी,(पाकिस्तान)। की सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बुधवार को बताया कि पिछले चार दिनों के दौरान बलूचिस्तान में हुई अलग-अलग हिंसक घटनाओं में पुलिस और सेना के कुल 38 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है।

घटना 4 और 5 जुलाई की रात हन्ना उरक क्षेत्र में

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, एक प्रेस वार्ता में डीजी आईएसपीआर ने बताया कि पहली घटना 4 और 5 जुलाई की रात हन्ना उरक क्षेत्र में हुई। इसके अलावा मांगी बांध के निकट स्थित जियारत-मांगी पुलिस चेक पोस्ट पर हुए हमलों में पहले नौ पुलिसकर्मियों की जान गई, जबकि बाद की कार्रवाई में 18 अन्य पुलिसकर्मियों की मौत हुई। इस प्रकार इन दोनों घटनाओं में कुल 27 पुलिसकर्मी मारे गए।

कुल 11 सैन्यकर्मियों की हुई मौत

उन्होंने बताया, कि तीसरी घटना डेला बंदर क्षेत्र में सेना के एक काफिले के अभियान के दौरान हुई, जहां काफिले पर हमला किया गया। इस हमले में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित कुल 11 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। इस बीच, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ज़ियारत जिले में हुए हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। यह जानकारी पुलिस उप आयुक्त अब्दुल कुदूस अचकज़ई के हवाले से दी गई।

कई सैन्य चौकियों और शिविरों को नुकसान पहुंचाने का दावा

दूसरी ओर, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने सोमवार को जारी एक बयान में दावा किया, कि उसने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों के दौरान बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में समन्वित अभियानों के जरिए पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठानों और खुफिया नेटवर्क को निशाना बनाया। संगठन ने अपने दावों में कई सैन्य चौकियों और शिविरों को नुकसान पहुंचाने तथा सुरक्षा एजेंसियों के नेटवर्क पर हमले करने की बात कही है। हालांकि, बीएलए के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः मेलबर्न में पीएम मोदी और अल्बानीज़ की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा सहयोग पर चर्चा

Related to this topic: