वर्जीनिया की गवर्नर और डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर ने ट्रंप प्रशासन के आर्थिक, स्वास्थ्य सेवाओं, अप्रवासी और विदेश नीति के एजेंडे की तीखी आलोचना की है।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'स्टेट ऑफ द यूनियन' भाषण के जवाब में वर्जीनिया की गवर्नर और डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर ने ट्रंप प्रशासन के आर्थिक, स्वास्थ्य सेवाओं, अप्रवासी और विदेश नीति के एजेंडे की तीखी आलोचना की है। उन्होंने बार बार सवाल उठाया क्या राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अमेरिकी परिवारों की सेवा कर रहा है?
आम आदमी की जेब पर 'टैरिफ' की मार
स्पैनबर्गर ने जवाब में बढ़ते दाम पर फोकस किया। उनका तर्क था- व्यापारिक फैसलों से घरेलू उपयोग की चीजें और छोटे व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा-'मैं जानती हूं यही बात पूरे देश में कही जा रही है। उनका कहना था कि पिछले वर्ष जब से ट्रंप ने दोबारा सत्ता संभाली है तब से हर अमेरिकी परिवार को 17,00 डालर से ज्यादा का टैरिफ मूल्य चुकाना पड़ रहा है। इससे छोटे व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, छोटे किसान प्रभावित हुए हैं। पूरे बाजार को भी कुछ नुकसान हुआ है। अमेरिकियों को हर रोज कीमत चुकानी पड़ रही है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक टैरिफ की आलोचना कर चुका है।
ईरान को चेतावनी और 'जीतने की आदत' का दावा
इससे पूर्व डोनाल्ड ट्रंप का भाषण अमेरिका के घरेलू मुद्दों पर फोकस था। फिर भी वो ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उस पर सैन्य हमले करने की उनकी बढ़ती धमकियों पर भी बात की है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि "अब हमें जीतने की आदत हो गई है। अब हम इतना जीतने लगे हैं कि लोग आकर मुझसे कहते हैं कि प्लीज राष्ट्रपति, हमें इतना आदत नहीं है जीतने की। लेकिन मैं उन्हें कहता हूं कि ओह्ह.. नहीं, अभी और जीतो।"
ट्रेड डील से मुकरने वालों के लिए और बुरा डील
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर फैसला बहुत बुरा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ पर हमारे साथ डील तोड़ने से पीछे हटने की कोशिश करेंगे तो हम ऐसा करने वाले देशों के लिए बहुत बड़ा नया डील बनाएंगे। उन्होंने कहा, "ये देश हमें लूट रहे थे।" ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया।
टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस से सलाह किए बिना टैरिफ को लागू रखने के लिए दूसरे कानूनों पर भरोसा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि "बस चार दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला आया। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण फैसला।" इससे पहले उन्होंने कहा कि उनके टैरिफ "पूरी तरह से मंजूर और टेस्ट किए गए दूसरे कानूनी कानूनों" के तहत लागू रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस की कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-cabinet-approves-administrative-reorganization-commission/145725
मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग के नियमों में बदलाव को मंजूरी