प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश में पत्रकारों के खिलाफ मामले...

बांग्लादेश में पत्रकारों के खिलाफ मामले वापस लेने की अपील

ढाका। बांग्लादेश एडिटर्स काउंसिल ने आह्वान किया है कि पूरे देश में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज फर्जी और...

बांग्लादेश में पत्रकारों के खिलाफ मामले वापस लेने की अपील

बांग्लादेश में पत्रकारों के खिलाफ मामले वापस लेने की अपील |

ढाका। बांग्लादेश एडिटर्स काउंसिल ने आह्वान किया है कि पूरे देश में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज फर्जी और प्रताड़ित करने वाले मामले वापस लिए जाएं। यह अपील कांसिल की तरफ से अध्यक्ष नुरूल कबीर और महासचिव दवन हनीफ महमूद ने जारी की है। 

इस वक्तव्य में उल्लेख किया गया है कि पांच अगस्त 2024 से देश के विभिन्न भागों में पत्रकारों के खिलाफ ढेर सारे मुकदमे दायर किए गए हैं जिनमें हत्याएं और अन्य प्रताड़ित किए जाने वाले मामले हैं। ढेर सारे पत्रकारों को प्रताड़ना झेलना पड़ रहा है और लगातार अदालत में पेश होना पड़ रहा है। इससे सामान्य पेशेगत गतिविधियों में बाधा पड़ रही है और मीडिया की आजादी खोखली हो रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: