प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

हमलावर ने लाइसेंसी बंदूक से की थी गोलीबारी

बोंडी बीच के आतंकी हमले में मरने वाल़ों की संख्या 16 हुई

बोंडी बीच। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मरने वालों में एक 10 साल की बच्ची और एक इजराइली नागरिक भी शामिल है।

बोंडी बीच के आतंकी हमले में मरने वाल़ों की संख्या 16 हुई

न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मल ल्यैनन |

बोंडी बीच के आतंकी हमले में मरने वाल़ों की संख्या 16 हुई

हमलावर ने लाइसेंसी बंदूक से की थी गोलीबारी 

बोंडी बीच। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मरने वालों में एक 10 साल की बच्ची और एक इजराइली नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा 45 लोग घायल घायल हुए हैं। न्यू साउथ वालेस पुलिस ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है।
पुलिस ने बताया कि बॉन्डी बीच पर हनुक्का फेस्स्टिवल मना रहे लोगों पर पाकिस्तान के बाप-बेटे ने गोलीबारी  की। 
पुलिस ने 50 साल के पिता साजिद अकरम को मौके पर ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि 24 साल का बेटा नवीद अकरम अस्पताल में गंभीर लेकिन स्थिर हालत में है।
वहीं, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार की नीतियों को हमले के लिए जिम्मेदार बताया है। नेतन्याहू के मुताबिक सरकार की नीतियों ने आग में घी डालने का काम किया।

गोलीबारी को आतंकी हमला घोषित किया गया

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी को आतंकवादी हमला घोषित किया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मल ल्यैनन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

लाइसेंसी बंदूक से हमलावर ने गोलीबारी की थी

पुलिस के मुताबिक, 50 साल के हमलावर साजिद अकरम के पास लाइसेंसी बंदूक थी, जिसका इस्तेमाल वह शिकार के लिए करता था। एनएसडब्ल्यू पुलिस कमिश्नर मल लैनयन ने कहा कि साजिद अक्रम एक गन क्लब का सदस्य था और राज्य के कानून के तहत उसके पास लाइसेंस था।साजिद अकरम के पास कानूनी रूप से 6 बंदूकें थीं। गोलीबारी के लिए निकलने से पहले बाप-बेटे ने अपने परिवार को कहा था कि वह मछलियां पकड़ने जा रहे हैं। अकरम अपने परिवार के साथ एक किराए के घर में रहता था। हमले के बाद पुलिस ने इस मकान पर छापेमारी की। रिपोर्ट के मुताबिक साजिद अकरम फलों की दुकान चलाता था।

इसे भी पढ़ेंः

भारत ने तीसरे T20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-win-third-t20-sa-lost-match/101209

Related to this topic: