प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जुलाई में वेंस के घर फिर गूंजेगी किलकारी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के घर जुलाई मे फिर गूंजेगी किलकारी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर खुशखबरी आने वाली है। वेंस और उनकी पत्नी, अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस ने मंगलवार सोशल मीडिया पर बताया कि उनके घर जुलाई के आखिर में एक बेटा पैदा होने वाला है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के घर जुलाई मे फिर गूंजेगी किलकारी

US Vice President |

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर खुशखबरी आने वाली है। वेंस और उनकी पत्नी, अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस ने मंगलवार (स्थानीय समय के अनुसार) सोशल मीडिया पर बताया कि उनके घर जुलाई के आखिर में एक बेटा पैदा होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह उनका चौथा बच्चा होगा।  सेकेंड लेडी उषा वेंस के ऑफिशियल सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “इस खुशियों और भागदौड़ भरे समय में हम खास तौर पर उन सैन्य डॉक्टरों के आभारी हैं, जो हमारे परिवार की बेहतरीन देखभाल करते हैं और उन कर्मचारियों के भी, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि हम देश की सेवा करते हुए अपने बच्चों के साथ एक अच्छा पारिवारिक जीवन जी सकें।”

व्हाइट हाउस ने भी दी बधाई

जेडी वेंस ने इस घोषणा से इतिहास में भी दर्ज हो गए हैं। अमेरिका में यह बहुत कम हुआ है कि कोई बड़ा नेता पद पर रहते हुए बच्चे का माता-पिता बना हो। एक खास उदाहरण राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड का है, जिनकी पत्नी फ्रांसेस क्लीवलैंड ने 1893 में उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में बच्चे को जन्म दिया था। वेंस परिवार की यह घोषणा उपराष्ट्रपति को उन गिने-चुने अमेरिकी शीर्ष नेताओं की सूची में ले आती है, जिनके यहां पद पर रहते हुए बच्चे का जन्म होने वाला है। वेंस दंपती की इस घोषणा को व्हाइट हाउस ने भी शेयर किया है। उसने ट्वीट में कहा कि ‘इतिहास का सबसे प्रो फैमिली प्रशासन।  बधाई हो!’

पहले से हैं तीन बच्चे

जेडी वेंस पिछले साल अपनी पत्नी पर किए गए कमेंट की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। इसकी वजह से काफी लोगों के निशाने पर आए थे। विशेषकर उषा के भारतीय होने की वजह से। उषा के इंडियन ओरिजिन का होने की वजह से उनके समर्थक भी उनके खिलाफ बोलने लगे थे। हालांकि, इस खुशखबरी से उन्होंने सारी नकारात्मकता को दूर कर दिया है।जेम्स डोनाल्ड वेंस और उषा पहले से ही तीन छोटे बच्चे हैं। दो बेटे इवान (8 साल) और विवेक (5 साल) है, जबकि एक बेटी मिराबेल (4 साल) है। जेडी वेंस की उम्र 41 साल है और उषा वेंस 40 साल की हैं। दोनों ने बताया कि मां और होने वाला बच्चा, दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़े: मोबाइल कॉलिंग महंगी, जुलाई में टैरिफ बढ़ेगा

https://www.primenewsnetwork.in/india/mobile-calling-to-get-costlier-tariffs-hike-in-july/105765

 

Related to this topic: