प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

BLA के हमलों से दहला पाकिस्तान

बलूचिस्तान में खून-खराबा: BLA के हमलों से दहला पाकिस्तान, हुकूमत की उड़ी नींद

पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान इस वक्त लहूलुहान है। यहां हालात ऐसे हैं कि हर गली में ख़ौफ़, हर चौराहे पर सन्नाटा और हर चेहरे पर डर साफ़ पढ़ा जा सकता है।

बलूचिस्तान में खून-खराबा bla के हमलों से दहला पाकिस्तान हुकूमत की उड़ी नींद

Balochistan on Edge as Deadly BLA Attacks Rock Pakistan |

इस्लामाबाद। पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान इस वक्त लहूलुहान है। यहां हालात ऐसे हैं कि हर गली में ख़ौफ़, हर चौराहे पर सन्नाटा और हर चेहरे पर डर साफ़ पढ़ा जा सकता है। बीते कई सालों में पाकिस्तान ने इस तरह का खूनी मंज़र नहीं देखा। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के बाग़ी लड़ाकों ने ऐसा तांडव मचाया कि हुकूमत की नींद उड़ गई। विद्रोहियों के सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आम नागरिक भी शामिल हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए बड़ा ‘सफाई अभियान’ छेड़ दिया।

पाक सेना का जवाबी हमले में 145 विद्रोहियों को मारने का दावा

रविवार से शुरू हुए इस ऑपरेशन में अब तक 145 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया गया है। इस दौरान 17 सुरक्षाकर्मियों की शहादत की भी पुष्टि हुई है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने क्वेटा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले 40 घंटों में यह आतंकवाद विरोधी अभियानों की सबसे बड़ी कार्रवाई है। बुगती के मुताबिक, मारे गए सभी 145 आतंकियों के शव सुरक्षाबलों के कब्जे में हैं और उनकी पहचान की जा रही है।

जेल, सैन्य ठिकाने और दफ्तरों को बनाया निशाना

BLA के लड़ाकों ने जेल, सेना के ठिकानों और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया। हालात इतने बिगड़े कि एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को अगवा कर लिया गया। जवाब में हुकूमत ने बलूचिस्तान को लगभग सील कर दिया। 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, ट्रेन सेवाएं ठप और कई इलाकों में सड़क मार्ग पूरी तरह रोक दिए गए। बाजारों में ताले लटके रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

आम लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल

क्वेटा के एक दुकानदार हमदुल्लाह ने कहा, “यहां घर से निकलना मतलब जान हथेली पर रखना। कौन लौटेगा और कौन नहीं, कोई नहीं जानता।” दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना का कहना है कि वह आतंकियों के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रही है। सेना के बयान के मुताबिक क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबंदीन, खरान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी के आसपास आतंकियों ने शांति भंग करने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। सेना ने दावा किया कि तीन आत्मघाती हमलावरों समेत 92 आतंकियों को भीषण मुठभेड़ों में ढेर किया गया।

पाकिस्तान का भारत पर इल्ज़ाम मढ़ने की कोशिश

इस हिंसा में आम नागरिक भी चपेट में आए। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों समेत 18 लोगों की मौत हुई, जबकि 15 सैनिकों ने जान कुर्बान की। मुख्यमंत्री बुगती ने यह भी खुलासा किया कि पसनी और क्वेटा में दो महिला हमलावरों का इस्तेमाल किया गया था। बलूचिस्तान की इस आग में झुलसता पाकिस्तान अब भारत पर इल्ज़ाम मढ़ने लगा है। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान का पुराना हथकंडा है। विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान के लोगों की जायज़ मांगों पर गौर करना चाहिए, न कि ज़ुल्म और कहर के ज़रिये अपनी नाकामियों पर पर्दा डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ghaziabad-passport-scam-24-fake-passports-issued-at-one-address/131578

गाजियाबाद में एक ही पते पर बने 24 फर्जी पासपोर्ट, 24 पासपोर्ट पर दर्ज है एक ही मोबाइल नंबर

Related to this topic: