प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महासचिव अबू सूफियान मसूद की हालत गंभीर

ढाका बीएनपी नेता की गोली मारकर हत्या, साथी घायल

ढाका। राजधानी ढाका में बुधवार रात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ढाका बीएनपी नेता की गोली मारकर हत्या साथी घायल

ढाका बीएनपी नेता की गोली मारकर हत्या, साथी घायल

महासचिव अबू सूफियान मसूद की हालत गंभीर

ढाका। राजधानी ढाका में बुधवार रात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके साथ कारवां बाजार वन एसोसिएशन के महासचिव अबू सूफियान मसूद गंभीर रूप से घायल हो गए।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना रात करीब 8:40 बजे करवान बाजार के तेजतुरी बाजार इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने स्टार कबाब के पास अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से मुसब्बिर और मसूद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुसब्बिर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तेजगांव डिविजन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त फजलुल करीम ने मुसब्बिर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पर एक संकरी गली में हमला किया गया था।

इसे भी पढ़ेंः

एक बार फिर अमेरिका - रूस आमने सामने, रूस ने पनडुब्बी और सैन्य साजो सामान भेजा

https://www.primenewsnetwork.in/world/russia-sends-submarines-and-military-equipment/104019

Related to this topic: