प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश ने उच्चायुक्त को ढाका तलब किया

बांग्लादेश ने उच्चायुक्त को ढाका तलब किया, दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव पर होगा विचार-विमर्श

अंतरिम सरकार ने भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमिदुल्ला को दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव पर विचार विमर्श के लिए ढाका बुलाया है।

बांग्लादेश ने उच्चायुक्त को ढाका तलब किया दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव पर होगा विचार-विमर्श

Bangladesh summons High Commissioner Riaz Hamidullah to Dhaka |

ढाका। अंतरिम सरकार ने भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमिदुल्ला को दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव पर विचार विमर्श के लिए ढाका बुलाया है। 

'प्रोथोम आला' ने संबंधित मामलों के जानकार अधिकारियों के हवाले से बताया कि बांग्लादेन के विदेश मंत्रालय के तत्कालिक बुलावे पर उच्चायुकत सोमवार की रात ढाका पहुंचे। उन्हें हाल की उन घटनाओं पर विचार-विमर्श के लिए बुलाया गया है जिनसे दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गया है।

बांग्लादेश मंत्रालय के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है कि पिछले दो हफ्तों के बीच तनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए ढाका बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि अलपसंख्यकों, खासकर पर हिंदुओं पर अत्याचार के कारण दोनों देशों में तनाव पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/eam-jaishankar-to-attend-ex-bangladesh-pm-zias-funeral-in-dhaka-tomorrow/103072

पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

Related to this topic: