प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ब्रिटेन-फ्रांस ने सीरिया में आईएसआईएस के ठिकाने...

ब्रिटेन-फ्रांस ने सीरिया में आईएसआईएस के ठिकाने को किया तबाह

फ्रांस और ब्रिटेन की वायुसेना ने शनिवार की शाम सीरिया में एक संयुक्त अभियान चला कर इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस के हथियार रखने के भूमिगत ठिकाने पर बमबारी की।

ब्रिटेन-फ्रांस ने सीरिया में आईएसआईएस के ठिकाने को किया तबाह

Britain and France destroy ISIS hideout in Syria |

लंदन। फ्रांस और ब्रिटेन की वायुसेना ने शनिवार की शाम सीरिया में एक संयुक्त अभियान चला कर इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस के हथियार रखने के भूमिगत ठिकाने पर बमबारी की। पहले इस ठिकाने का उपयोग सीरिया के इस्लामिक स्टेट ग्रूप (डेश) उपयोग करता था। इस एयरस्ट्राइक के धमाकों के कारण हाहाकार मच गया।

2014 के बाद पहली बार फ्रांस और ब्रिटेन ने साथ मिलकर संयुक्त अभियान

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह अभियान इस लिए चलाया गया कि आतंकी संगठन दोबारा सिर न उठा सके। साल 2014 के बाद से यह पहला मौका है जब फ्रांस और ब्रिटेन ने साथ मिलकर कोई संयुक्त अभियान चलाया हो। ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स के टायफून एफजीआर-4 और फ्रांस की एयरफोर्स के राफेल फाइटर जेट्स ने सीरिया में प्राचीन पल्मायरा स्थल से कुछ किलोमीटर उत्तर में पहाड़ों में स्थित एक अंडरग्राउंड ठिकाने को निशाना बनाया जिसका इस्तेमाल आईएसआईएस हथियार और विस्फोटक जमा करने के लिए करता था।

सीरिया ने नही दी कोई प्रतिक्रिया

दोनों देशों की एयरफोर्स के इस जॉइंट ऑपरेशन से आईएसआईएस का ठिकाना पूरी तरह से तबाह हो गया। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया कि इस ठिकाने के पास नागरिकों की कोई बस्ती नहीं थी। ऐसे में उनकी एयरस्ट्राइक में नागरिक हताहत नहीं हुए। सीरिया की तरफ से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साथ ही आईएसआईएस  की तरफ से भी अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/gst-council-meeting-likely-in-15-days-tax-on-air-water-purifiers-to-be-reduce/103580

जीएसटी काउंसिल की बैठक 15 दिन में होने की संभावना, एयर और वाटर प्यूरीफायर पर घटेगा टैक्स

Related to this topic: