प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ब्रिटेन ने कहा- ग्रीनलैंड का भविष्य...

नाटो के सहयोगियों पर टैरिफ का ब्रिटेन ने किया विरोध

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केर स्टारमर ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर यूरोपीय देशों पर टैरिफ थोपने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी की कड़ी निंदा की।

नाटो के सहयोगियों पर टैरिफ का ब्रिटेन ने किया विरोध

फाइल फोटो |

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केर स्टारमर ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर यूरोपीय देशों पर टैरिफ थोपने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी की कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि यह कदम एकदम गलत होगा। 'एक्स' पर पोस्ट किए गए अपने बयान में  प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन का रुख दोहराया कि यह आर्कटिक द्वीप डेनमार्क का हिस्सा है। इसका भविष्य ग्रीनलैंड और डेनमार्क की जनता को तय करना है।

स्टारमर ने कहा कि ग्रीनलैंड की सुरक्षा का मुद्दा पूरे नाटो की चिंता का विषय है। इस पूरे क्षेत्र पर रूस की ओर से किसी खतरे से निपटने के लिए सभी नाटो देशों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने एकबार फिर टैरिफ थोपने के विचार की निंदा की।

डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड कब्जाने की अपनी जिद को ट्रेड वॉर में बदल

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए ग्रीनलैंड कब्जाने की अपनी जिद को ट्रेड वॉर में बदल दिया। उन्होंने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध कर रहे 8 यूरोपीय देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। ट्रंप की ये धमकी नाटो सहयोगियों के बीच दशकों पुराने संबंधों में अविश्वास की खाई को चौड़ा कर सकती है।

एक फरवरी से लागू होगा 10 पर्सेंट आयात शुल्क

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर एक फरवरी से 10 पर्सेंट आयात शुल्क लागू होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर 1 जून तक ग्रीनलैंड की "पूर्ण और संपूर्ण खरीद" पर कोई समझौता नहीं हुआ तो इस टैरिफ को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा। ट्रंप का मानना है कि इन देशों ने ग्रीनलैंड के मामले में दखल देकर अमेरिका के हितों को चोट पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shankaracharyas-protest-at-prayagraj-magh-mela-demands-respectful-treatment/105366

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य का धरना, पुलिस-प्रशासन से की सम्मानजनक व्यवहार की मांग

Related to this topic: