प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीजफायर पर चीन का पहला बयान

'शांति को बढ़ावा देने के लिए...', सीजफायर पर चीन का पहला बयान

US-Iran War : अमेरिका - ईरान के बीच 15 दिन के सीजफायर का ऐलान हो गया है. इसके साथ ही होर्मुज भी...

शांति को बढ़ावा देने के लिए सीजफायर पर चीन का पहला बयान

'शांति को बढ़ावा देने के लिए...', सीजफायर पर चीन का पहला बयान |

US-Iran War : अमेरिका - ईरान के बीच 15 दिन के सीजफायर का ऐलान हो गया है. इसके साथ ही होर्मुज भी खोल दिया गया है, वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर इसका क्रेडिट लेने में जुट गए. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद यह साफ हो गया कि सीजफायर के लिए चीन का अहम रोल है. इसी पर ही चीनी विदेश मंत्रालय का बुधवार को बयान आया है. 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से चीन शांति को बढ़ावा देने और लड़ाई रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है. चीन और पाकिस्तान ने खाड़ी और मध्य पूर्व क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए पांच सूत्रीय पहल का संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखा है. एक जिम्मेदार प्रमुख देश के रूप में चीन खाड़ी और मध्य पूर्व में शांति और सुरक्षा बहाल करने में भूमिका निभाता रहेगा और योगदान देता रहेगा.

सूत्रों के अनुसार, चीन ने ईरान को युद्धविराम के लिए राजी किया. इसको अपने बयान में ट्रंप ने भी माना है. सीजफायर से चीन को फायदा होगा, चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है. स्टेट ऑफ होर्मुज नॉर्मलाइज हो जाएगा. तेल आपूर्ति बाधित नहीं होगी. ईरान भारी डिस्काउंट पर कच्चा तेल बेचता है. बता दें कि तीन साल पहले सऊदी अरब और ईरान के बीच सुलह में भी चीन की अहम भूमिका मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aja-students-to-get-10000-airbus-starts-in-ujjain/155515

Related to this topic: