प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाक सेना के सरेंडर से कनेक्शन

आतिफ का ढाका कॉन्सर्ट रद्द बांग्लादेश ने नहीं दी इजाजत

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का 13 दिसंबर को ढाका में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। आतिफ  ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि आयोजक फेल हो गए।

आतिफ का ढाका कॉन्सर्ट रद्द बांग्लादेश ने नहीं दी इजाजत

आतिफ का ढाका कॉन्सर्ट रद्द बांग्लादेश ने नहीं दी इजाजत

पाक सेना के सरेंडर से कनेक्शन

ढाका। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का 13 दिसंबर को ढाका में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। आतिफ  ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि आयोजक फेल हो गए। आयोजक बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से आवश्यक स्थानीय अनुमति, सुरक्षा मंजूरी और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था नहीं करा पाए। 
यह कॉन्सर्ट बांग्लादेश के लिए विशेष रूप से संवेदनशील महीने दिसंबर में होना था, जब पूरा देश 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाता है। यह दिन 1971 के मुक्ति संग्राम का स्मरण कराता है जब नौ महीने के खूनी युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। पाकिस्तानी कलाकार का इसी माह ढाका में प्रस्तुति देना कई लोगों को नागवार गुजरा था, जिसके बाद सुरक्षा चिंताएं भी सामने आई थीं। इसी दिन 93 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने सरेंडर किया था।
बता दें कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत-बांग्लादेश संबंधों में 2024 के बाद आई तल्खी के बीच पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ लोगों-से-लोगों के रिश्ते मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके तहत पाकिस्तानी कलाकारों, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक दल के ढाका दौरे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, सोशल मीडिया पर पाक-बांग्ला भाईचारा अभियान चलाया जा रहा है और इस्लामी एकजुटता के नाम पर युवा सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है।
 विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इस मौके का इस्तेमाल दक्षिण एशिया में भारत के प्रभाव को कम करने और बांग्लादेश के भीतर अपने सॉफ्ट पावर को बढ़ाने के लिए कर रहा है।

16 को विजय दिवस पर भव्य कार्यक्रम

 बांग्लादेश 16 दिसंबर को अपना 54वां विजय दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर दुनिया का सबसे बड़ा फ्लैग पैराशूटिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ढाका के तेजगांव पुराने हवाई अड्डे पर सुबह 11 बजे से बांग्लादेश थल सेना, नौसेना और वायु सेना अलग-अलग फ्लाई-पास्ट करेंगी। सुबह 11:40 बजे से टीम बांग्लादेश के 54 पैराट्रूपर्स हाथों में झंडे लेकर पैराशूट से उतरेंगे। इसके अलावा विशेष विजय दिवस बैंड शो का भी आयोजन होगा।

इसे भी पढ़ेंः

 

Related to this topic: