'लंदन ठुमकदा' ने मोंटाना में बॉलीवुड का टच दिया, जब हेलेना में गवर्नर मेंशन में पहली बार आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान स्थानीय लोगों ने इस लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गाने पर डांस किया।
मोंटाना [अमेरिका]: 'लंदन ठुमकदा' ने मोंटाना में बॉलीवुड का टच दिया, जब हेलेना में गवर्नर मेंशन में पहली बार आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान स्थानीय लोगों ने इस लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गाने पर डांस किया। इस मौके पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट और फर्स्ट लेडी सुसान जियानफोर्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की खास बातों में से एक स्थानीय लोगों की डांस परफॉर्मेंस रही। लोगों ने 'लंदन ठुमकदा' गाने पर डांस कर समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह की झलकियां साझा करते हुए, इंडिया इन सिएटल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की एक सीरीज में बताया कि गवर्नर मेंशन में पहली बार दिवाली मनाई गई। पोस्ट में लिखा है, "दिवाली मनाना: लंदन ठुमकदा, मोंटाना स्टाइल! गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट द्वारा गवर्नर मेंशन में आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन में मोंटाना के लोगों के प्यारे लंदन ठुमकदा डांस ने सबका दिल जीत लिया।" एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, "मोंटाना गवर्नर मेंशन में पहली बार दिवाली मनाई गई! CGI सिएटल ने मोंटाना वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल के साथ साझेदारी में हेलेना स्थित गवर्नर मेंशन में दिवाली का खास आयोजन किया, जिसमें मोंटाना के नेतृत्व, भारतीय-अमेरिकी समुदाय और भारत के दोस्तों ने हिस्सा लिया।"
भारतीय कॉन्सुलेट ने गवर्नर और मेयर का जताया आभार
सिएटल स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल (CGI) ने भी कॉन्सुलेट और भारतीय-अमेरिकी समुदाय का स्वागत करने के लिए गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट, फर्स्ट लेडी सुसान जियानफोर्ट और हेलेना की मेयर एमिली डीन का आभार जताया। दिवाली समारोह के दौरान कॉन्सुल जनरल ने गवर्नर जियानफोर्ट का भारत के सफल दौरे से लौटने पर स्वागत किया। इस दौरे में उन्होंने 36 सदस्यों वाले मोंटाना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। उन्होंने दौरे के नतीजों को आगे बढ़ाने की इच्छा भी जताई। एक अन्य पोस्ट में इंडिया इन सिएटल ने इस आयोजन को 'बिग स्काई कंट्री' में पहली खास दिवाली बताया। पोस्ट में कहा गया कि गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट और फर्स्ट लेडी सुसान जियानफोर्ट ने पहली बार हेलेना स्थित गवर्नर मेंशन में दिवाली समारोह की मेजबानी की।
अमेरिका के कई शहरों में दिवाली को मिली पहचान
ये समारोह पूरे वाशिंगटन राज्य में दिवाली के बड़े आयोजनों और इस त्योहार को मिल रही पहचान का हिस्सा थे। यहां कई स्थानीय प्रशासन ने दिवाली और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को मान्यता दी। 3 नवंबर को इंडिया इन सिएटल ने केंट, टैकोमा और लिनवुड के मेयरों और सिटी काउंसिल को दिवाली के मौके पर घोषणाएं जारी करने के लिए धन्यवाद देते हुए पोस्ट साझा किए। एक पोस्ट में लिखा था, "केंट शहर की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं! माननीय मेयर डाना राल्फ और केंट सिटी काउंसिल के सदस्यों को दिवाली पर घोषणा जारी करने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए धन्यवाद!" इसी तरह के एक संदेश में कॉन्सुलेट ने टैकोमा के मेयर एंडर्स इबसेन और सिटी काउंसिल के सदस्यों को दिवाली की घोषणा जारी करने के लिए धन्यवाद दिया। पोस्ट में लिखा था, "टैकोमा शहर की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं! माननीय मेयर एंडर्स इबसेन और टैकोमा सिटी काउंसिल के सदस्यों को दिवाली पर घोषणा जारी करने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए धन्यवाद!" कॉन्सुलेट ने लिनवुड के मेयर जॉर्ज हर्स्ट और सिटी काउंसिल के सदस्यों को भी त्योहार को मान्यता देने के लिए धन्यवाद दिया। एक अन्य पोस्ट में लिखा था, "लिनवुड शहर की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं! माननीय मेयर जॉर्ज हर्स्ट और लिनवुड सिटी काउंसिल के सदस्यों को दिवाली पर घोषणा करने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए धन्यवाद!"
अमेरिकी सार्वजनिक जीवन में बढ़ रही दिवाली की पहचान
ये आयोजन और घोषणाएं अमेरिकी सार्वजनिक जीवन में दिवाली को मिल रही बढ़ती पहचान को दर्शाते हैं। स्थानीय समुदायों और जनप्रतिनिधियों ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को मनाते हुए इस त्योहार में भागीदारी दिखाई। ये पोस्ट #DilSeDiwali हैशटैग के तहत साझा किए गए और इनमें भारत के विदेश मंत्रालय, भारतीय प्रवासी समुदाय, प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य भारतीय राजनयिक एवं सरकारी हैंडल को टैग किया गया।
(ANI)
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में मनाया जा रहा सदियों पुराना एझुर अम्मान उत्सव, सात गांवों की आस्था और एकता का दिखा अनोखा संगम