प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाक का पंजाब कुत्तों से हलकान

पंजाब (पाकिस्तान) में कुत्तों का कहर, दो साल में 5 लाख से ज्यादा लोग शिकार

पाकिस्तान के पंजाब में जनवरी-2024 से मार्च-2026 के बीच कुत्तों ने बड़ी संख्या में लोगों को काटा है। प्रांतीय स्वास्थ्य और जनसंख्या विभाग ने लाहौर हाईकोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

पंजाब पाकिस्तान में कुत्तों का कहर दो साल में 5 लाख से ज्यादा लोग शिकार

Dog Bite Crisis in Pakistan’s Punjab Crosses 5 lakh Cases |

लाहौर (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जनवरी-2024 से लेकर मार्च-2026 के बीच कुत्तों ने बड़ी संख्या में लोगों को काटा है। 'डान' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय स्वास्थ्य और जनसंख्या विभाग ने लाहौर हाईकोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

साल-दर-साल बढ़ रही घटनाएं

ये आकड़े लगातार जारी ऐसे स्वास्थ्य संकट को उजागर कर रहे हैं। इन आकड़ों के अनुसार, कुत्ता काटने की घटनाएं 2024 में 232704 और 2025 में 243299 रिकॉर्ड की गई। इन घटनाओं में बढ़ोतरी का क्रम चालू वर्ष में भी जारी है। इस साल की पहली तिमाही में कुत्ता काटने की 38586 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। कुल मिलाकर प्रांत में पांच लाख से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा है।

डेरा गाजी खान और रहीम यार खान बने सबसे बड़े हॉटस्पॉट

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जिले कुत्ता काटने की घटनाओं के मामले में हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित हुए है। इस सूची में डेरा गाजी खान सबसे ऊपर है। वहां 34293 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इसके बाद रहीम यार खान दूसरे और फैसलबाद तीसरे नंबर पर है। इनमें क्रमश: 33122 और 32853 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं।

लाहौर भी अछूता नहीं

कुत्ता काटने की घटनाओं से ज्यादा प्रभावित जिलों में मुजफ्फरगढ़, राजनपुर और रावलपिंडी हैं। इन जिलों में दसों हजार लोगों को कुत्तों ने काटा है। प्रांत की राजधानी लाहौर में 18514 लोगों को कुत्तों ने काटा है। 

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-releases-photo-of-wreckage-of-us-helicopter/154429

ईरान ने अमेरिकी हेलीकाप्टर के मलबे का फोटो किया जारी

Related to this topic: