प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

ट्रंप ने शुरू किया गोल्डन कार्ड नागरिकता प्रोग्राम

अमेरिका में डॉनाल्ड ट्रंप ने शुरू किया गोल्डन कार्ड नागरिकता प्रोग्राम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया वीजा 'गोल्डन कार्ड नागरिकता' प्रोग्राम शुरू किया है। उन्होंने घोषणा की कि लोग बुधवार दोपहर से इस गोल्ड कार्ड नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अमेरिका में डॉनाल्ड ट्रंप ने शुरू किया गोल्डन कार्ड नागरिकता प्रोग्राम

Trump launches Golden Card citizenship program |

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया वीजा 'गोल्डन कार्ड नागरिकता' प्रोग्राम शुरू किया है। उन्होंने घोषणा की कि लोग बुधवार दोपहर से इस गोल्ड कार्ड नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 राष्‍ट्रपति ट्रंप का कहना है कि नए वीजा प्रोग्राम से अमेरिकी खजाने में अरबों डॉलर का इजाफा होगा। 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि, "अमेरिकी सरकार का ट्रंप गोल्ड कार्ड आज से शुरू! यह योग्य और जांचे-परखे लोगों के लिए नागरिकता का सीधा रास्ता है। बहुत उत्साहजनक! हमारी कंपनियां अब अपनी कीमती प्रतिभाओं को रोक कर रख सकेंगी। लाइव साइट 30 मिनट में खुल रही है!"

अमेरिकी सरकार के खाजने में जाएगा 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' से मिलने वाला पूरा पैसा

ट्रंप ने आगे बताया कि उनके लिए और देश के लिए बहुत उत्साह की बात है कि उन्होंने ट्रंप गोल्ड कार्ड लॉन्च कर दिया है। इससे मिलने वाला पूरा पैसा अमेरिकी सरकार को जाएगा। यह ग्रीन कार्ड जैसा है, पर इससे ज्यादा फायदे होंगे। कंपनियां किसी भी कॉलेज में जा सकेंगी, कार्ड खरीद सकेंगी और उस व्यक्ति को अमेरिका में रख सकेंगी। यह हमारे देश में बड़े प्रतिभाशाली लोगों को लाने का मौका देगा। गोल्‍ड कार्ड के लिए भारी-भरकम फीस चुकानी होगी, जिसका भारतीयों पर असर पड़ना तय है।

ट्रंप को अमेरिकी खजाने में अरबों डॉलर जमा होने की उम्मीद

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कई प्रतिभाशाली छात्र कॉलेज से पास होने के बाद भारत, चीन या फ्रांस लौट जाते हैं। उन्‍होंने कहा, ‘कंपनियां बहुत खुश होंगी। मुझे पता है एप्पल के टिम कुक भी काफी समय से इस बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है, लेकिन अब नहीं रहेगी। इसके अलावा हम उम्मीद करते हैं कि इस कार्यक्रम से अमेरिकी खजाने में अरबों डॉलर जमा होंगे।’ ट्रंप पहले भी ऐसे गोल्ड कार्ड जैसी वीज़ा योजना की बात कर चुके हैं, जिसका उद्देश्य अमीर या अत्यधिक कुशल विदेशी नागरिकों को आकर्षित करना है, ताकि अमेरिका में शीर्ष प्रतिभा और बड़ा निवेश आए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/10-point-agreement-between-the-interim-government-and-gen-z-groups-in-nepal/100814

नेपाल की अंतरिम सरकार और Gen-Z ग्रुपों के बीच हुआ 10 सूत्रीय समझौता

Related to this topic: