प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिकी दूतावास के रडार सिस्टम को बनाया गया निशाना

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर सुसाइडल ड्रोन हमला, ग्रीन जोन में मचा हड़कंप

राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास में लगे पर रडार सिस्टम पर हमले के लिए 'सुसाइड ड्रोन' का इस्तेमाल किया गया। ईरान के सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी यह जानकारी दी है।

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर सुसाइडल ड्रोन हमला ग्रीन जोन में मचा हड़कंप

Drone Attack Targets US Embassy in Baghdad |

बगदाद (इराक)। राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास में लगे पर रडार सिस्टम पर हमले के लिए 'सुसाइड ड्रोन' का इस्तेमाल किया गया। ईरान के सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी यह जानकारी दी है। इराकी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि यह राजनयिक मिशन परिसर में स्थित 'इलेक्ट्रानिक डिटेक्शन उपकरणों पर फोकस करता है।

अति-सुरक्षित 'ग्रीन जोन' में ड्रोन हमले से मचा हड़कंप

ग्रीन जोन कहे जाने वाले इलाके में जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है, उसे सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है। इराकी अधिकारियों के अनुसार, दूतावास परिसर के भीतर मौजूद हेलीपैड को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई है। हमले के तुरंत बाद दूतावास परिसर से काला धुआं निकलता देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

दूतावास परिसर से उठता दिखा धुएं का गुबार

एक वीडियो फुटेज में शनिवार सुबह दूतावास परिसर के ऊपर धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में 'इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस' ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों पर भारी इनाम की घोषणा की थी और एक अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा किया था। दुनिया में अमेरिका के सबसे बड़े राजनयिक केंद्रों में शामिल यह विशाल दूतावास परिसर पहले भी ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा दागे गए रॉकेट और ड्रोन का कई बार निशाना बना है।

अमेरिका ने पहले ही जारी की थी उच्च सुरक्षा चेतावनी

बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। दूतावास ने शुक्रवार को इराक के लिए स्तर-चार सुरक्षा चेतावनी फिर से जारी करते हुए कहा था कि ईरान तथा ईरान समर्थित मिलिशिया समूह पहले भी अमेरिकी नागरिकों, हितों और बुनियादी ढांचे पर हमले कर चुके हैं और वे उन्हें निशाना बनाना जारी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-announces-10-million-bounty-for-mojtaba-khamenei-and-irgc-leaders/149177

मोजतबा खामेनेई व IRGC अफसरों पर अमेरिका ने रखा एक करोड़ डॉलर का इनाम

Related to this topic: