शक्तिशाली भूकंपों के बाद वेनेजुएला में आपातकाल घोषित; कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने हताहतों की पुष्टि की।
Emergency Declared in Venezuela After Two Earthquakes, Acting President Delcy Rodríguez Expresses Condolences |
काराकास (वेनेजुएला)। प्राप्त न्यूज रिर्पोट के अनुसार, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को आए दो भूकंपों के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है। कल टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में रोड्रिगेज ने भूकंप में जानमाल के नुकसान की पुष्टि करते हुए, उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, जिन्होंने अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है।
मृतकों की संख्या 10,000 से 100,000 के बीच होने की संभावना
प्राप्त न्यूज रिर्पोट के अनुसार, भूकंप के बाद ढही इमारतों के नीचे फंसे लोगों की तलाश के लिए आपातकालीन बचाव दल तैनात किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बुधवार शाम को एक ही क्षेत्र में दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे काफी नुकसान हुआ है। यूएसजीएस ने मृतकों की संख्या 10,000 से 100,000 के बीच होने की संभावना व्यक्त की है। उनके अनुसार, पहला भूकंप जिसकी तीव्रता 7.2 थी, सैन फेलिप के पास, रात 10:04 बजे एवं दुसरा भूकंप युमारे के पास 7.5 तीव्रता का आया।
भूकंप के बाद की स्थिति पर नज़र
काराकस स्थित अमेरिकी दूतावास भूकंप के बाद की स्थिति पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। उन्होने X पर पोस्ट कर कहा, "अमेरिकी दूतावास काराकस वेनेजुएला में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। लोगों से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने की अपील की है।
भूकंप से प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य मारिया एलविरा सालज़ार ने भूकंप से प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की। X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, मेरी प्रार्थना वेनेजुएला के लोगों के साथ है। ईश्वर भूकंप से प्रभावित परिवारों को सहारा दें, पीड़ा सह रहे लोगों को शक्ति प्रदान करें।
वेनेजुएला के लोगों के लिए प्रार्थनाएं
वेनेजुएला के विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने कहा है, कि लगातार आए दो भूकंपों ने देश में व्यापक तबाही मचाई है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि कई इमारतें ढह गई हैं और सड़कों पर भय और अफरा-तफरी का माहौल है। नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने वेनेजुएलावासियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना व्यक्त की। उन्होंने X पर लिखा कि इस कठिन समय में उनका दिल, स्नेह और प्रार्थनाएं सभी वेनेजुएलावासियों के साथ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संकट की घड़ी में लोगों के बीच शक्ति, शांति और एकता बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर हर नागरिक, उनके परिवारों और घरों की रक्षा करे, और आज देश पहले से अधिक एकजुट है। (ANI)
यह भी पढ़ेंः वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, कई मौतों की आशंका