प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेपाल में ओली और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार

पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, जेन-जी प्रदर्शनों के दमन का आरोप

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार किया गया है। ओली को भक्तपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पूर्व pm केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार जेन-जी प्रदर्शनों के दमन का आरोप

Ex-PM KP Sharma Oli Arrested Over Gen-Z Protest Crackdown |

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार किया गया है। ओली को भक्तपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह लेखक को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद ओली को काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार हैं और उनका पहले कई बार किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

नई सरकार के शपथ लेते ही कड़ा एक्शन

दोनों नेताओं को पिछले साल हुए जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के दमन में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में ओली की पार्टी- नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल) का कहना है कि जिस जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ओली को गिरफ्तार किया गया है, उसमें गिरफ्तारी का पर्याप्त आधार नहीं है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब नए प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने हाल ही में पद की शपथ ली है। सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद हुई इस गिरफ्तारी ने देश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

कानूनी प्रक्रिया या राजनीतिक प्रतिशोध? 

काठमांडू वैली पुलिस के अनुसार, दोनों नेताओं को सुबह गिरफ्तार किया गया और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि यह कार्रवाई किसी बदले की भावना से नहीं, बल्कि कानून के तहत की जा रही है। वहीं, ओली ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।

प्रदर्शनों में 70 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर में नेपाल में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन हुए थे, जिन्हें जेन-जी विरोध प्रदर्शन कहा गया। ये प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गए और दो दिनों के भीतर 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा के बाद ओली सरकार पर गंभीर सवाल उठे और आखिरकार उनकी सरकार गिर गई। इन घटनाओं ने देश की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया।

ओली की पार्टी ने कहा गिरफ्तारी राजनीति प्रेरित

28 मार्च 2026 को नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) ने ओली की गिरफ्तारी को 'राजनीतिक प्रतिशोध' बताते हुए विरोध किया है। यह गिरफ्तारी सितंबर 2025 के 'जेन-जी' प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में भूमिका के आरोप में की गई थी, जिसके विरोध में पार्टी ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी ने इसे 'पूर्वाग्रह'बताया है और इसे एक 'राजनीतिक प्रतिशोध' का हिस्सा बताया है। यह आरोप पार्टी के नेता महेश बसनेत और प्रदीप ज्ञवाली ने लगाया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-final-voter-list-likely-to-include-over-1325-crore-names/152538

यूपी की अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ नाम संभव

Related to this topic: