किसान संघर्ष दिवस के अवसर पर देश के 100 से ज्यादा शहरों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका आह्वान पाकिस्तान किसान रबिता कमेटी ने किया था।
इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। किसान संघर्ष दिवस के अवसर पर देश के 100 से ज्यादा शहरों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका आह्वान पाकिस्तान किसान रबिता कमेटी ने किया था। समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार, बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और किसान विरोधी नीतियों पर विरोध जताया। इसके साथ ही किसानों का जीवन स्तर सुधारने के लिए तत्काल सुधारों को लागू करने की मांग की।
MSP बढ़ाने और नीतियों के खिलाफ उठी आवाज
रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4000 पाकिस्तानी रुपया प्रति मन (37.5 किग्रा) करने की मांग की। किसानों ने कॉरपोरेट खेती की प्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया। किराए पर खेती करने वालों से जमीन खाली करने के लिए जारी नोटिस वापस लेने की भी मांग की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने गेहूं खरीद आउटसोर्स के जरिए 11 निजी फर्मों से कराने का विरोध किया है। उनका कहना था कि इससे छोटे किसान हासिए पर आ जाएंगे। अखबार के अनुसार प्रदर्शन के लिए पूरे पंजाब और सिंध में किसान जुटे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-govt-pushes-green-manure-free-seeds-for-farmers/175486
यूपी में हरी खाद को बढ़ावा, किसानों को मुफ्त बीज देगी योगी सरकार